भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता
नीति आयोग ने ‘भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने’ पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट को नीति आयोग ने प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान (आईएफसी) के सहयोग से तैयार किया है। रिपोर्ट में वित्तपोषण, कौशल, नवाचार और बाजार पहुंच में व्यवस्थित सुधारों के माध्यम से भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की अकूत संभावनाओं को उजागर करने के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि रिपोर्ट भारत में एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रभावित करने वाली प्रमुख चुनौतियों पर गहराई से चर्चा करती है। फर्म-स्तरीय डेटा और नियतकालिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) का उपयोग करते हुए। स्थायी एकीकरण को बढ़ावा देने और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में उनके समावेश को बढ़ाने की बातें करता है। यह चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों-कपड़ा विनिर्माण और परिधान, रासायनिक उत्पाद, मोटर वाहन और खाद्य प्रसंस्करण पर ध्यान केंद्रित करता है, जबकि भारत में एमएसएमई की क्षमता को अनलॉक करने के लिए क्षेत्र-विशेष की चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला जाता है।