पूरे भारत में स्वस्थ उद्यमिता प्रणाली को उत्प्रेरित करने के लिए जीएएमई और नीति आयोग साथ आए
यह साझेदारी नागपुर, विशाखापत्तनम, उत्तर प्रदेश जैसे प्रायौगिक स्थलों से शुरू होकर स्थान-आधारित उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी
ग्लोबल अलायंस फॉर मास एंटरप्रेन्योरशिप (जीएएमई) और नीति आयोग ने भारत के कई राज्यों में जीवंत उद्यमिता प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नीतिगत साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग नागपुर, विशाखापत्तनम और उत्तर प्रदेश में प्रायौगिक स्थलों से शुरू होकर स्थान-आधारित उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा।
इस साझेदारी का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना है, ताकि उस विशेष क्षेत्र की उद्यमिता प्रणाली में प्रासंगिक स्थानीय हितधारकों को एक साथ लाया जा सके। इसमें सरकार, कॉर्पोरेट, शैक्षणिक संस्थान, वित्तीय संस्थान, चैंपियन उद्यमी और सामुदायिक संगठन शामिल हैं।