सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा

सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “सेमहैक फॉर ग्रीन इन्फ्रा” हैकथॉन का शुभारंभ किया गया

हैकाथॉन का उद्देश्य हरित प्रौद्योगिकी समाधानों को प्रोत्‍साहन देना, सीमेंट इकोसिस्‍टम में स्टार्ट-अप्स और अनुसंधान प्रतिभाओं को समर्थन प्रदान करना है

सीमेंट एवं निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबी), बल्लभगढ़ में 20 मई 2025 को डीपीआईआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री संजीव ने “सेमहैक फॉर ग्रीन इंफ्रा” नामक अपनी तरह के पहले राष्ट्रीय स्तर के हैकथॉन का शुभारंभ किया।

एनसीबी इनक्यूबेशन सेंटर (एनसीबी-आईसी) द्वारा आयोजित इस हैकथॉन का उद्देश्य सीमेंट, निर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में जमीनी स्तर के नवाचारों के उद्यमशीलता और व्यावसायीकरण का समर्थन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

हैकाथॉन के विषयों में ग्रीन सीमेंट, ग्रीन प्रोसेस, ग्रीन कंक्रीट, कार्बन कैप्चर और स्टोरेज, रसद एवं आपूर्ति श्रृंखला और नेट जीरो लक्ष्य प्राप्त करना शामिल है।

Scroll to Top