पाठ्यक्रम & रणनीति

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में वर्तमान प्रणाली के अनुसार दो प्रश्नपत्र शामिल हैं:

  1. सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र-1)
  2. सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा (सीसैट) (प्रश्नपत्र-2, क्वालिफाइंग प्रकृति का)

परीक्षा का स्वरूप

  • दोनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के हैं।
  • प्रश्नपत्र-1 (सामान्य अध्ययन): 100 प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक।
  • प्रश्नपत्र-2 (सीसैट): 80 प्रश्न, प्रत्येक 2.5 अंक।
  • नकारात्मक अंकन: दोनों प्रश्नपत्रों में लागू। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटौती।
    • सीसैट में निर्णयन क्षमता प्रश्नों पर नकारात्मक अंकन लागू नहीं।
  • सीसैट क्वालिफाइंग: न्यूनतम 33% अंक (लगभग 27 प्रश्न या 66 अंक) आवश्यक। यदि यह अंक प्राप्त न हो, तो उम्मीदवार असफल माना जाता है।
  • कट-ऑफ: केवल सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र-1) के अंकों के आधार पर निर्धारित।

प्रश्नपत्र-1: सामान्य अध्ययन

पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  • सामयिक घटनाएँ: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्त्व की घटनाएँ।
  • इतिहास: भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
  • भूगोल: भारत और विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, और आर्थिक भूगोल।
  • राज्यतंत्र और शासन: संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोकनीति, अधिकारों से संबंधित मुद्दे।
  • आर्थिक और सामाजिक विकास: सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल।
  • पर्यावरण: पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता, जलवायु परिवर्तन (विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं)।
  • सामान्य विज्ञान

प्रश्नपत्र-2: सीसैट

पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  • बोधगम्यता (Comprehension)।
  • अंतर-वैयक्तिक कौशल: संचार कौशल सहित।
  • तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय लेना और समस्या समाधान
  • सामान्य मानसिक योग्यता
  • आधारभूत संख्ययन: संख्याएँ, उनके संबंध, विस्तार-क्रम (10वीं कक्षा स्तर)।
  • आँकड़ों का निर्वचन: चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता (10वीं कक्षा स्तर)।

प्रश्नों का स्वरूप

  • वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय): प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प (a, b, c, d) में से एक सही चुनें।
Scroll to Top