सिविल सेवा परीक्षा का ढांचा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की संरचना निम्नलिखित है –
परीक्षा | परीक्षा आयोजन का माह (सामान्यत:) | विषय | कुल अंक |
*1 प्रारंभिक | मई | सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I & II | प्रश्नपत्र I – 200 प्रश्नपत्र II – 200 |
मुख्य | सितंबर | सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –I)सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –II)सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –III)सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र –IV)वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र –I)वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र –II)निबंध लेखन | 250250250250250250250 |
*2 अनिवार्य : अंग्रेज़ी *3 अनिवार्य : भारतीय भाषा | 300300 | ||
साक्षात्कार | फरवरी-मार्च-अप्रैल | व्यक्तित्व परीक्षण | 275 |
नोट:
*1 प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों में शामिल नहीं किया जाता।
*2,*3 अनिवार्य अंग्रेज़ी तथा भारतीय भाषा के प्रश्नपत्रों में प्राप्त अंक भी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों (1750 + 275 = 2025) में नहीं जोड़े जाते।
उम्मीदवार का अंतिम चयन केवल मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में अर्जित अंकों के संयुक्त योग के आधार पर किया जाता है।